4/9/2025
जिला कलेक्टर, भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार बढ़ती हुई गर्मी की तीव्रता को देखते हुए आगामी कार्य दिवस अर्थात 11 अप्रैल 2025 से विद्यालय के कक्षा KGI से VIII तक कक्षा संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
अब कक्षाओं का संचालन प्रातः 8:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। यह समय परिवर्तन केवल कक्षा KGI से VIII तक छात्र-छात्राओं के लिए प्रभावशील रहेगा। तथा कक्षा 1X से XII तक कक्षा संचालन समय में परिवर्तन नहीं किया गया है।
विद्यालय कार्यालय पूर्ववत प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक खुला रहेगा।
नोट: सभी कक्षा शिक्षकों से अनुरोध है कि वे इस सूचना का ड्राफ्ट तैयार कर अपनी-अपनी कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में समय पर सूचित करें। तथा संशोधित समयानुसार उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उप-प्रधानाचार्य
MK N हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल